
कानपुर : (Kanpur) गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फ़िल्म गोदान जिसका निर्माण निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठनों व शिवालय पशु कल्याण केंद्र (Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) and the Shivalaya Animal Welfare Center) के सहयोग से किया है। इस फिल्म सुरभि नामक एक वैज्ञानिक की कहानी है, जो पंच गव्य पर आधारित चिकित्सा और गौ माता के महत्व को बताती है। यह फिल्म छह फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) द्वारा सिनेमाघरों में लांच की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को आरएसएस के गौ सेवा प्रमुख नवल और विनोद ने दी।
आगे पदाधिकारियों ने बताया कि फ़िल्म के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि किस प्रकार गौ आधारित प्राकृतिक चिकित्सा मानव जीवन को स्वस्थ और संतुलित बना सकती है। यह फ़िल्म छह फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सिनेमाघरों में भव्य रूप से लॉन्च की जाएगी।
फ़िल्म का मुख्य उद्देश्य जीव दया, गौ संरक्षण तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। इसके लिए आम जनमानस से संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को टिकट बिक्री के माध्यम से फ़िल्म देखने के लिए प्रेरित एवं आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
विनाेद ने बताया कि इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गौ सेवा प्रमुख नवल, विनोद , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी ओमप्रकाश एवं भारतीय जनता पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि सतीजा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में फ़िल्म के प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


