
मुंबई : (Mumbai) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) (Hindustan Petroleum Corporation Limited) को भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2026 के दौरान प्रतिष्ठित एफआईपीआई ‘ऑयल मार्केटिंग कंपनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2025’ (Oil Marketing Company of the Year Award 2025’) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ऑयल मार्केटिंग क्षेत्र में एचपीसीएल के उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन, नवाचार और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
यह सम्मान माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा (Honorable Union Minister of Petroleum & Natural Gas, Hardeep Singh Puri) प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल, ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण कुमार सिंह तथा आईओसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरविंदर सिंह साहनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। एचपीसीएल की ओर से यह पुरस्कार अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकास कौशल ने निदेशक–विपणन अमित गर्ग और कार्यकारी निदेशक–एमआरएएंडपी एवं व्यवसाय विकास संजय कुमार (Marketing Amit Garg and Executive Director – MRA&P and Business Development Sanjay Kumar) के साथ प्राप्त किया।
एफआईपीआई द्वारा दिया गया यह अवॉर्ड एचपीसीएल के उत्कृष्ट परिचालन निष्पादन, ग्राहक-केंद्रित डिजिटल पहलों और संधारणीय तथा भविष्योन्मुखी ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाने की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। कंपनी ने विपणन क्षेत्र में नवाचार, दक्षता और मूल्य सृजन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप सेवाएं विकसित की हैं।
यह सम्मान एचपीसीएल की उस मजबूत भूमिका को भी उजागर करता है, जिसके माध्यम से वह देश की ऊर्जा प्राथमिकताओं के अनुरूप एक अग्रणी, विश्वसनीय और जिम्मेदार ऊर्जा कंपनी के रूप में अपनी पहचान को और सुदृढ़ कर रही है।
एफआईपीआई अवॉर्ड से सम्मानित हुआ एचपीसीएल (HPCL Honored with FIPI Award)


