spot_img

Mumbai : गैस संकट का ‘बागुलबुवा’ खड़ा कर रहा उबाठा और कांग्रेस: बन

Mumbai: UBT and Congress Are Creating a 'Bogeyman' Out of the Gas Crisis: Ban

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन (Navnath Ban) ने आरोप लगाया कि गैस संकट के नाम पर विपक्षी नेता जनता में अनावश्यक घबराहट फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय राऊत और विपक्षी दल गैस और ईंधन संकट का “बागुलबुवा” यानी हव्वा खड़ा कर लोगों में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बन शुक्रवार को मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में है। बन के अनुसार केंद्र सरकार (Central Government) कच्चे तेल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

रोजाना 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति
भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि देश में प्रतिदिन लगभग 50 लाख गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के जरिए कच्चे तेल के आयात को सुचारु रखने और अन्य देशों से आयात बढ़ाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं, ताकि ईंधन आपूर्ति प्रभावित न हो।

राज्य में गैस की कमी नहीं: भाजपा
नवनाथ बन ने दावा किया कि महाराष्ट्र में गैस की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को बुकिंग के दो दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर (domestic gas cylinders) उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष 2012 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारों की पुरानी तस्वीरें वायरल कर लोगों में भ्रम फैला रहा है।

मोदी और फडणवीस सरकार पर भरोसा
बन ने कहा कि सभी नागरिकों तक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसे पूरी गंभीरता से निभा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार और देवेंद्र फडणवीस (Sanjay Raut) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं।

संजय राऊत पर तीखी टिप्पणी
नवनाथ बन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व के कारण आज कोई भी देश भारत की ओर टेढ़ी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करता, लेकिन संजय राऊत रोज अपने ही देश को टेढ़ी नजर से देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस और ऊर्जा संकट के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में सिटियस ट्रांसनेट की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के सिटियस ट्रांसनेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (Citius Transnet Investment Trust) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में प्रीमियम...

Explore our articles