spot_img

Mumbai : ‘बॉर्डर 2’ हिट होते ही अहान शेट्टी को मिले बड़े ऑफर

Mumbai: Ahan Shetty Receives Big Offers After 'Border 2' Becomes a Hit

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के लाडले बेटे अहान शेट्टी (Bollywood actor Sunil Shetty’s son, Ahan Shetty) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (released film ‘Border 2’) में उन्होंने भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारी का किरदार निभाया, जिस पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सनी देओल की इस वॉर-ड्रामा फिल्म की सफलता ने अहान के करियर को भी एक नया मुकाम दिया है।

अहान शेट्टी ने साइन की 3 फिल्में

मीडिया से बातचीत में अहान ने खुलासा किया कि उन्होंने कुल तीन परियोजनाओं को साइन किया है। इनमें से एक प्रोजेक्ट में वह मशहूर निर्देशक शाद अली (director Shaad Ali) के साथ काम करेंगे, जिन्हें ‘साथिया’ (2002) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अहान ने कहा, “यह एक दमदार एक्शन-लव स्टोरी है, एक ऐसी फिल्म जिसमें मैं ‘तड़प’ (2021) के बाद वापसी कर रहा हूं। मुझे ऐसे गहरे और चुनौतीपूर्ण किरदार बहुत पसंद हैं।” उन्होंने बताया कि इस फिल्म का शीर्षक अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

शाद अली के साथ काम को लेकर उत्साहित हैं अहान

अहान ने कहा कि वह शाद अली के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि शाद सर को निर्देशन की शानदार समझ है और वह उन्हें अपने अभिनय के सर्वोत्तम पहलू दिखाने में मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 2026 की गर्मियों में शुरू करने का लक्ष्य है। हालांकि इसकी सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन कहानी और संगीत पर अब काम जारी है।

गौरतलब है कि अहान शेट्टी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तड़प (2021) से की थी, जिसमें तारा सुतारिया उनके साथ थीं। ‘बॉर्डर 2’ में अहान की भूमिका को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से ही सराहना मिली है, जिससे यह साफ है कि उनका सिनेमा में करियर अब एक नई ऊँचाई पर है।

Explore our articles