spot_img

Mumbai : ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर में महिलाराज

Mumbai: Women to rule in Thane, Kalyan-Dombivli, and Ulhasnagar

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में महापौर चुनने का प्रक्रिया चल रही है। ठाणे ज़िले की तीनों मनपा ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर (Thane district – Thane, Kalyan-Dombivli, and Ulhasnaga) में महिलाराज आएगा। यहां महापौर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं होने के बावजूद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिला नगरसेवकों पर भरोसा दिखाया है।

ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपोलकर-गायकवाड़ (Sharmila Pimpolkar-Gaikwad) होंगी। इसी तरह हर्षाली थविल चौधरी (Harshali Thavil Chaudhary) डोंबिवली और अश्विनी निकम उल्हासनगर की महापौर होंगी। इसे शिवसेना की लाडली बहना योजना को महिलाओं से मिले ज़बरदस्त रिस्पॉन्स की पहचान माना जा रहा है। सांसद श्रीकांत शिंदे (MP Shrikant Shinde) ने साफ़ कहा था कि महापौर का पद देते समय महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। एकनाथ शिंदे के अनुमति मिलने के बाद यह फ़ैसला फ़ाइनल हो गया है।

चुनावी नतीजों से यह साफ़ हो गया था कि इन तीनों महानगरपालिकाओं में महापौर महायुति का होगा। हालांकि महापौर पद के आरक्षण से संभावना थी कि पुरुष उम्मीदवारों को भी मौका मिल सकता है। लेकिन महिलाओं को मौका दिया गया है।

Explore our articles