
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई नगर निगम के चुनाव (Mumbai Municipal Corporation elections) की शुक्रवार को सुबह से हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा गठबंधन ने बहुमत के आंकड़ों को पार कर लिया है। मुंबई नगर निगम की कुल २२७ सीटों में से भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार १३१ सीटों पर आगे चल रहे हैं। यह जानकारी राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों से मिली है।
मुंबई में आज सुबह से हो रही मतगणना में भाजपा के १०२ उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा की सहयोगी दल शिवसेना शिंदे समूह के २९ उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। शिवसेना यूबीटी के ६५ तो मनसे के ९ उम्मीदवार मतगणना में आगे चल रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी (Congress party) के १५ और सात सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं। मुंबई में शांति पूर्वक मतगणना जारी है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को मुंबई सहित राज्य की २९ नगर निगमों में चुनाव हुआ था। आज सुबह से ही इन सभी नगर निगमों में मतगणना जारी है। मतगणना के रुझानों में भाजपा गठबंधन नागपुर, पुणे, नासिक, ठाणे सहित कई नगर निगमों (municipal corporations) में आगे चल रही है।


