
मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में गुरुवार सुबह 7.30 बजे 29 नगर निकायों के चुनाव (29 municipal corporations in Maharashtra) के लिए मतदान शुरू हो गया।बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान साढ़े 5 बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 16 जनवरी को मुंबई के 23 नामित केंद्रों पर होगी।
आज सुबह बृहन्मुंबई नगर निगम सहित 29 नगरपालिकाओं छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई (Chhatrapati Sambhaji Nagar, Navi Mumbai), वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, मुंबई, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवाड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी हैं।
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव (Maharashtra municipal elections) में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाली महायुति और उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे के शरद पवार (Uddhav Thackeray and Raj Thackeray with Sharad Pawar) के साथ गठबंधन से हो रहा है।


