spot_img

New Delhi : लोहिड़ी के दिन नए शिखर पर सोना, चांदी ने भी बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड

New Delhi: Gold reaches new heights on Lohri, silver also sets a new all-time high record

नई दिल्ली : (New Delhi) लोहिड़ी के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में जोरदार तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,570 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,710 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक की छलांग लगाई है।

सर्राफा बाजार में आई आज की तेजी के कारण सोना ओर चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड (both gold and silver have set new all-time high records) बना दिया है।

कीमत में आज आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,42,160 रुपये से लेकर 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,30,310 रुपये से लेकर 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह ही चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,42,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,30,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,42,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,42,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,30,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles