spot_img

New Delhi : दिल्ली से विजयवाड़ा जा रही एयर इंडिया विमान की जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग

New Delhi: Air India flight from Delhi to Vijayawada makes emergency landing in Jaipur

मेडिकल इमरजेंसी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट जयपुर की गई डायवर्ट
नई दिल्‍ली : (New Delhi)
नई दिल्‍ली से विजयवाड़ा (New Delhi to Vijayawada) जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति के कारण सोमवार सुबह जयपुर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्‍या एआई (Air India flight AI) 2517 में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। यात्री को विमान से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। फ्लाइट में यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। ‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस उड़ान का संचालन ए320 विमान से हुआ था।

Kolkata : अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) की छात्रा-चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई...

Explore our articles