spot_img

New Delhi : दिनेश गवाड़े हत्याकांड में महाराष्ट्र से दो और आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) (NIA) ने महाराष्ट्र के गडचिरौली में दिनेश पुसु गवाड़े की हत्या (murder of Dinesh Pusu Gawade in Gadchiroli) से जुड़े मामले में दो और फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन भाकपा (Maoist) से जुड़े हैं।

एनएआई के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रघु उर्फ प्रताप उर्फ इरपा उर्फ मुद्देला उर्फ सैलू निवासी जिला निजामाबाद, तेलंगाना और शंकर महाका निवासी जिला गडचिरोली, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। नवंबर 2023 में डिनेश पुसु गवाड़े (Dinesh Pusu Gawade) का अपहरण कर भाकपा (Maoist) के सदस्यों ने गडचिरौली में उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। संगठन को संदेह था कि गवाड़े पुलिस मुखबिर हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।

यह वारदात स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैलाने और नक्सली गतिविधियों तथा आवाजाही की जानकारी सुरक्षा बलों को देने से रोकने की साजिश के तहत की गई थी। एजेंसी ने यह जांच अक्टूबर 2024 में गडचिरौली पुलिस से अपने हाथ में ली थी। इससे पहले एनआईए इस मामले में डोबा वड्डे, रवि पल्लो, सत्तू महाका और कोमाटी महाका के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। एनआईए ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles