spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा गिरावट का माहौल बना हुआ है।

अमेरिका में एआई सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव लगातार बना हुआ है, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान लाल निशान में बंद हुए। डाउ जॉन्स (Dow Jones) दिन के ऊपरी स्तर से 260 अंक टूट कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 141.47 अंक यानी 0.61 प्रतिशत लुढ़क कर 23,053.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 2.01 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 48,418.57 अंक के स्तर पर बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 102.28 अंक यानी 1.05 अंक की जोरदार छलांग लगा कर 9,751.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.69 प्रतिशत उछल कर 8,124.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,229.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज जबरदस्त निराशा का माहौल नजर आ रहा है। एशिया के सभी 9 बाजार आज फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 92 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,998.50 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.09 प्रतिशत टूट कर 4,585.12 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 489.88 अंक यानी 1.95 प्रतिशत लुढ़क कर 25,139 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.78 प्रतिशत फिसल कर 4,017.74 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 445.39 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 27,421.55 अंक के स्तर पर, निक्केई इंडेक्स 646.11 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,522 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.22 प्रतिशत लुढ़क कर 3,820.85 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.86 प्रतिशत टूट कर 1,262.45 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) 0.32 प्रतिशत फिसल कर 8,621.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles