spot_img

New Delhi : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 अरब डॉलर घटकर 686.23 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान 1.88 अरब डॉलर घटकर 686.23 अरब डॉलर रहा।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (The Reserve Bank of India) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 28 नवंबर को समाप्त हफ्रते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 अरब डॉलर घटकर 686.23 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर घटकर 688.10 अरब डॉलर रह गया था।आंकड़ों के अनुसार 28 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.57 अरब डॉलर घटकर 557.03 अरब डॉलर रह गईं। आरबीआई के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 1.61 अरब डॉलर बढ़कर 105.79 अरब डॉलर हो गया।

इसके अलावा 28 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 6.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.63 अरब डॉलर रहा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund) में भारत का आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.77 अरब डॉलर हो गया।

Explore our articles