spot_img

Jalpaiguri : पेट्रोल टैंकर पलटने से इलाके में दहशत

जलपाईगुड़ी : (Jalpaiguri) सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे (Siliguri-Jalpaiguri National Highway) पर फुलबाड़ी संलग्न जियागंज इलाके (Jiaganj area near Fulbari)) में रविवार को अनियंत्रित होकर एक पेट्रोल टैंकर पलट गया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल देखा गया।

बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी की ओर जाते समय पेट्रोल टैंकर अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टैंकर पलटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में भारी मात्रा में पेट्रोल भरा होने की वजह से आग लगने का खतरा था। फुलबाड़ी से दो फायर इंजन मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। हादसे में गाड़ी का चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि, टैंकर पलटने से नेशनल हाईवे के एक हिस्से पर ट्रैफिक जाम हो गया। खबर लिखे जाने तक, पुलिस गाड़ी को गड्ढे से निकालने की कोशिश कर रही थी।

Kolkata : अब कलकत्ता हाईकोर्ट की विशेष डिवीजन बेंच में होगी आरजी कर मामले की सुनवाई

कोलकाता : (Kolkata) आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RG Kar Medical College and Hospital) की छात्रा-चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई...

Explore our articles