spot_img

Dharamshala : बीसीसीआई विजय मर्चेंट ट्रॉफी : हिमाचल की अंडर-16 मेन टीम का चयन

धर्मशाला : (Dharamshala) बीसीसीआई विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2025 (BCCI Vijay Merchant Trophy 2025) के लिए हिमाचल की मेन टीम का चयन कर लिया गया है। हिमाचल की टीम प्रतियोगिता में अपना पहला मैच सौराष्ट्र के साथ खेलेगा। यह मैच 7 से 9 दिसम्बर तक विजयवाड़ा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 12 से 14 दिसंबर तक हरियाणा के साथ, 18 से 20 दिसम्बर तक दिल्ली के साथ, 23 से 26 दिसम्बर तक महाराष्ट्र और 29 से 31 दिसंबर तक हैदराबाद के साथ होगा। सभी मैच विजयवाड़ा में ही खेले जाएंगे।

उधर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Himachal Pradesh Cricket Association) (HPCA) ने इस टीम का चयन हैदराबाद और विजयवाड़ा में पुरुष अंडर-16 अभ्यास मैच और बीसीसीआई विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए एक साथ किया है। अंडर-16 पुरुष टीम की कमान कांगड़ा के आदिल राणा को सौंपी गई है। इसके अलावा अभय चंदेल बिलासपुर, अखिलेश गौतम बिलासपुर, प्रिंस सुरिंदर ठाकुर बिलासपुर, अक्षित ठाकुर चंबा, कनिष्क शर्मा हमीरपुर, साहिल कुमार हमीरपुर, तनीश कुमार कांगड़ा, वेदांत शर्मा कुल्लू, आदिश मिन्हास मंडी, अथर्व आर्य शिमला, हार्दिक शर्मा सिरमौर, आर्यन मेहता सोलन, समीर सोलन, उत्तम परमार सोलन, भविष्य भारद्वाज ऊना, सुमित संधू ऊना, वैभव शर्मा ऊना को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं अजय मोहन शर्मा (Ajay Mohan Sharma) कोच, तरूण कुमार शर्मा सहायक कोच, गुलशन चौधरी फील्डिंग कोच, अमृत शर्मा फिजियो, शुभम् कथूरिया ट्रेनर, संदीप भास्कर वीडियो विश्लेषक, रवि कांत पार्श्व भुजा तथा मुकेश शर्मा को प्रबंधक का जिम्मा सौंपा गया है।

Explore our articles