spot_img

Ulhasnagar : शहाड ब्रिज उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ा

एक दिन में चार बार उद्धघाटन
उल्हासनगर : (Ulhasnagar)
उल्हासनगर के शहाड फ्लाईओवर (Shahad Flyover in Ulhasnagar) के उद्घाटन को लेकर रविवार का दिन गहमागहमी से भरा रहा। दोपहर से शुरू हुई राजनीतिक उठापटक रात तक जारी रही। जैसे ही मनसे और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आए, उद्घाटन का श्रेय लेने की होड़ ने विवाद को और भड़का दिया। पुल पर धक्का-मुक्की, नारेबाज़ी और हंगामे के कारण माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

अचानक बढ़े तनाव ने रोका ट्रैफिक
शाम होते-होते भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश वढारिया (BJP District President Rajesh Vadharia) अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुल पर पहुंच गए, जिससे मनसे और भाजपा कार्यकर्ता टकराव की स्थिति में आ गए। देखते ही देखते बहसबाज़ी हंगामे में बदल गई। तेज नारेबाज़ी और धक्का-मुक्की के बीच ब्रिज एरिया में पहले कभी न देखा गया तनाव पैदा हुआ। इस अचानक हुए राजनीतिक टकराव के चलते ट्रैफिक कुछ देर के लिए रुक गया और यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य
हालात बिगड़ते देख उल्हासनगर पुलिस और यातायात विभाग ने तुरंत हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों को किनारे ले जाकर कॉन्ट्रैक्टरों के साथ बातचीत की गई। जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए आखिरकार देर रात फ्लाईओवर को यातायात के लिए पूर्ण रूप से खोलने का निर्णय लिया गया।

‘ट्रिपल उद्घाटन’ ने राजनीतिक पारा चढ़ाया
दिन में भाजपा और शिवसेना (TOK) द्वारा किए गए उद्घाटन के बाद रात 12 बजे मनसे के तीसरे उद्घाटन की कोशिश ने राजनीतिक गर्मी को चरम पर पहुंचा दिया। शहर में यह चर्चा तेज हो गई है कि एक साधारण ब्रिज मरम्मत का काम मानो दुबई के बुर्ज खलीफा (Dubai’s Burj Khalifa) के उद्घाटन जैसा विवाद पैदा कर गया। फ्लाईओवर खुल चुका है, लेकिन पूरे दिन चली हलचल से साफ है कि इस मुद्दे ने शहर का राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles