नई दिल्ली : (New Delhi) चीफ जस्टिस सूर्यकांत (Chief Justice Surya Kant) ने साेमवार काे अपना कार्यभार संभालने के बाद जस्टिस जेके माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी (एससीएलएससी) (Justice JK Maheshwari as the new Chairman of the Supreme Court Legal Services Committee) का नया चेयरमैन नॉमिनेट किया है। यह नियुक्ति आज से ही लागू हो गई है।
इसके पहले जस्टिस विक्रम नाथ सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन (Justice Vikram Nath was the Chairman of the Supreme Court Legal Services Committee) थे। जस्टिस विक्रम नाथ अब नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्ति किए गए हैं।
बता दें कि, आज ही राष्ट्रपति ने जस्टिस सूर्यकांत को देश के 53वें चीफ जस्टिस के रुप में शपथ दिलाई। आज चीफ जस्टिस सूर्यकांत के साथ वाली बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर (Justice Joymalya Bagchi and Justice Atul S. Chandurka) शामिल थे।


