spot_img

Mumbai : बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, जुहू स्थित घर पर ली अंतिम सांस

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार सुबह निधन (Veteran Bollywood actor Dharmendra passed away) हो गया। उन्होंने अपने जुहू स्थित आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर विले पार्ले श्मशान (Vile Parle crematorium) भूमि ले जाया गया, जहां उनके बेटे सनी देओल (son Sunny Deol) ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे।

‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा में अपनी बहुमुखी भूमिकाओं और दमदार अभिनय से इतिहास रचा। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है।

Patna : शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से अंत में होगा राष्ट्रगान

पटना : (Patna) बिहार सरकार (Bihar government) राज्य में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय गीत...

Explore our articles