spot_img

Gujarat : तमिलनाडु और बंगाल में भी बनेगी भाजपा-एनडीए की सरकार : अमित शाह

मोरबी : (Morbi) गुजरात के मोरबी जिले में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा (Union Home Minister Amit Shah and State President Jagdish Vishwakarma) की उपस्थिति में नए भाजपा जिला कार्यालय का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आने वाले समय में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा–एनडीए की सरकार बनेगी।

अमित शाह ने कहा कि बिहार चुनाव के समय कई राजनीतिक विश्लेषकों ने भाजपा–एनडीए को कमजोर बताया था, लेकिन जनता ने भारी बहुमत देकर एनडीए सरकार (NDA government) बनाई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे अधिक विधायकों, सांसदों, पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों वाली पार्टी है।

मोरबी की प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माछू जलप्रलय के बाद जिले ने मजबूती से पुनर्निर्माण किया है और आज मोरबी दुनिया की प्रमुख सिरेमिक इंडस्ट्री (ceramic industry) का केंद्र बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार का मोरबी को नगर निगम बनाने का निर्णय विकास को और तेज़ करेगा।

कार्यक्रम में नए भाजपा कार्यालय की सुविधाओं का भी विवरण दिया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कक्ष, महामंत्री कक्ष, कॉन्फ़्रेंस रूम, मीडिया रूम, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विधायकों के कक्ष और लाइब्रेरी जैसी आधुनिक व्यवस्था शामिल है। इस कार्यालय का निर्माण 2020 में शुरू होकर 2025 में पूरा हुआ।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी...

Explore our articles