spot_img

New Delhi : शैलेस चंद्रा होंगे वाहन बनाने वाली कंपनियों के अंतरराष्‍ट्रीय संगठन के अध्‍यक्ष

नई दिल्‍ली : (New Delhi) विश्व ऑटोमोटिव उद्योग निकाय ओआईसीए (world automotive industry body OICA) ने सोमवार को सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) (election of Shailesh Chandra, President of the Society of Indian Automobile Manufacturers) के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा को अपना नया अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की है।

ओआईसीए ने एक बयान में कहा कि उसने सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा (Shailesh Chandra) को अपना अध्यक्ष चुना है। उनका कार्यकाल 01 नवंबर से प्रभावी होगा। वह एलायंस फॉर ऑटोमोटिव इनोवेशन (अमेरिका) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन बोजेला का स्थान लेंगे।

देश के अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सियाम के अध्‍यक्ष और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने एक बयान में कहा, “भारत से पहला ओआईसीए अध्यक्ष बनना सम्मान की बात है, जो संगठन के वैश्विक प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि जैसे-जैसे वैश्विक ऑटोमोटिव उद्योग स्थायी गतिशीलता की ओर बढ़ रहा है और दुनियाभर की सरकारों के दृष्टिकोण के अनुरूप ‘नेट जीरो’ (‘Net Zero’) का लक्ष्य हासिल कर रहा है, ओआईसीए की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। शैलेश चंद्रा ने कहा कि हर क्षेत्र की विविधता को स्वीकार करने के लिए, क्योंकि हम सामूहिक रूप से अपने वाहनों को अधिक आकांक्षी, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास करते हैं।”

Rajya Sabha Elections : भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।...

Explore our articles