spot_img

Bhagalpur : भोजपुरी स्टार निरहुआ ने भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में किया रोड शो

भागलपुर : (Bhagalpur) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) को लेकर रविवार को भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने रोड शो किया। यह रोड शो स्टेशन चौक से शुरू होकर हवाई अड्डा मैदान तक निकला।

रोड शो में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Godda MP Nishikant Dubey) भी साथ चल रहे थे। निरहुआ को देखने उनसे हाथ मिलाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा शहर निरहुआ जिंदाबाद और भाजपा विजय हो के नारों से गूंज उठा। लोगों में निरहुआ को देखने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से निरहुआ और रोहित पांडे (Nirahua and Rohit Pandey) का स्वागत किया। रोड शो ने भागलपुर की सड़कों को पूरी तरह भगवामय कर दिया।

Mumbai : आलिया भट्ट के बचाव में आए अली गोनी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री आलिया भट्ट (Actress Alia Bhatt) इन दिनों 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' (Cannes Film Festival 2026) में अपने ग्लैमरस लुक्स को...

Explore our articles