spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में चार दिन की गिरावट के बाद लौटी तेजी, 1,110 रुपये महंगा हुआ सोना

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में पिछले चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर आज ब्रेक लग गया। सोना और चांदी के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 1,020 रुपये से 1,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इसी तरह चांदी भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,580 रुपये से लेकर 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,360 रुपये से लेकर 1,12,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 1,52,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,730 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में (In Mumbai, the country’s financial capital) 24 कैरेट सोना 1,22,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,22,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,22,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,22,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana, and Odisha) में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles