spot_img

Mumbai : मराठा नेता मनोज जारंगे ने पूर्व मंत्री धनंजय पाटिल पर लगाया हत्या की साजिश करने का आरोप

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मराठा नेता मनोज जारंगे पाटिल (Maharashtra Maratha leader Manoj Jarange Patil) ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जारंगे ने कहा कि इस साजिश में धनंजय मुंडे का कार्यकर्ता कंचन भी शामिल है। जारंगे ने मराठा समाज से संयम बनाए रखने की भी अपील की है।

मनोज जारंगे पाटिल आज जालना में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी हत्या की साजिश मामले में बीड़ पुलिस ने दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। मामले की छानबीन जारी है। लेकिन इस मामले में पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे (former minister Dhananjay Munde) मुख्य साजिशकर्ता हैं और मुंडे ने उनकी हत्या करने के लिए ढ़ाई करोड़ रुपये खर्च भी किया है। उन्होंने कहा उन्हें मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर धनंजय मुंडे और उनके कार्यकर्ता कंचन के साथ 20 मिनट तक बातचीत हुई।

जारंगे ने कहा कि पहले मुंडे ने मुझे बदनाम करने की योजना बनाई। लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। फिर उन्होंने मुझे मारने की योजना बनाई। लेकिन वे इसमें भी कामयाब नहीं हुए। फिर उन्होंने मुझे दवा और ज़हर देने की कोशिश की। लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। यह संभव नहीं हो सका क्योंकि हम सावधान थे। उन्होंने कहा कि मराठा समाज (Maratha community) को संयम बनाए रखना चाहिए। इस मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। अब पुलिस का काम है , पुलिस चाहे धनंजय मुंडे को गिरफ्तार करें या न करें। यह सब पुलिस पर ही निर्भर करता है।

Explore our articles