पलामू : (Palamu) पलामू की छतरपुर पुलिस (The Chhatarpur police in Palamu) ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर हत्याकांड के आरोपित चितरंजन यादव उर्फ सीके यादव (murder accused Chittaranjan Yadav, alias CK Yadav) को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चितरंजन ने 5 जून 2020 को बाघामाड़ा गांव में बिजली के तार लगाने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही सीता भुइयां की हत्या कर (Sita Bhuiyan, a resident of Baghamada village) शव को झाड़ी में फेंक दिया था। मृतक के बड़े भाई नरेश भुइयां के फर्द बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से चितरंजन फरार चल रहा था।
गुरुवार को चितरंजन स्कॉर्पियो से पुलिस को चकमा देकर मेदिनीनगर की ओर भाग गया। वह वापस छतरपुर की ओर से लौटा ही था कि उसे घेर कर गिरफ्तार किया गया। चितरंजन छतरपुर के रामगढ़ में बाल विकास रेसिडेंसियल स्कूल चलता है और उसने कुछ दिन पूर्व अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा कर कुछ व्यक्तियों को केस में फंसाने की साजिश रची थी।


