spot_img

Mumbai : मराठा नेता मनोज जारंगे की हत्या की साजिश करने के आरोप में दो गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मराठा नेता मनोज जारंगे पाटिल (Maharashtra’s Maratha leader Manoj Jarange-Patil) की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है । जालना पुलिस स्टेशन (Jalna police station team) की टीम इस मामले में दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है ।

इस मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मनोज जारंगे पाटिल और उनके समर्थकों ने जालना पुलिस स्टेशन में आज मनोज जारंगे की हत्या की साजिश रचे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि दो लोग जारंगे पाटिल की हत्या की साजिश रच रहे थे। इस साजिश को रचने के लिए बीड में ही बैठकें हुई थीं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या की साजिश रच रहे दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है और जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अमोल खुने और दादा गरुड़ के (Amol Khune and Dada Garud) रुप में की गई है । अब तक छानबीन में पता चला है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपित अमोल खुने मराठा नेता मनोज जारंगे पाटिल का पुराना सहयोगी रहा है। इस मामले की जाँच कर रही है।

Explore our articles