spot_img

Chandigarh : रिश्वत लेते गिरफ्तार पूर्व डीआईजी को सीबीआई ने फिर पांच दिन की रिमांड पर लिया

बिचौलिया कृष्णू भेजा गया न्यायिक हिरासत में
चंडीगढ़ : (Chandigarh)
सीबीआई द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (Former Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar) को सीबीआई ने गुरुवार को फिर से कोर्ट में पेश करके पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है। सीबीआई ने आज भुल्लर के बिचौलिए कृष्णू (Bhullar’s middleman Krishanu) को भी कोर्ट में पेश किया लेकिन उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सुनवाई के दौरान भुल्लर के वकील ने जेल में उनसे मिलने के लिए याचिका लगाई, जिस पर अदालत ने आदेश दिया कि भुल्लर वकील से हर दिन शाम 4 से 5 बजे के बीच मुलाकात कर सकते हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भुल्लर के वकील ने सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी गैरकानूनी है। इसके जवाब में सीबीआई अधिकारी ने कहा कि अगर डीआईजी के खिलाफ उनके पास कुछ शिकायत आती है तो क्या हम कार्रवाई न करें। जांच में आरोप सिद्ध होते हैं तो कार्रवाई करती है। वेरिफाई होने के बाद सबूत मिलने पर किसी को ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता।

सीबीआई के वकील (CBI lawyer stated that ₹3.2 million) ने कहा कि 2 महीने में पूर्व डीआईजी हरचरन भुल्लर के खाते में 32 लाख रुपए आए, जबकि इनकी इतनी सैलरी नहीं है।

भुल्लर के वकील ने कहा कि पंजाब विजिलेंस ने मोहाली कोर्ट में 2 घंटे के लिए पूछताछ की परमिशन (Punjab Vigilance obtained permission to interrogate him for two hours in the Mohali court) ली थी। उसके बाद जब दोबारा प्रोडक्शन वारंट के लिए एप्लिकेशन दी तो सीबीआई ने चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की एप्लिकेशन दायर कर दी। सीबीआई ने कहा कि डीआईजी भुल्लर की पहली पोस्टिंग कहां थी, उस समय उनकी कितनी सैलरी थी और उस समय उनके पास कितनी प्रॉपर्टी थी, अब कितनी है, सबकी जांच हो रही है। इनका सैलरी अकाउंट चंडीगढ़ सेक्टर 9 में है, वह भी देखा। उसमें पता चला कि अगस्त-सितंबर में 2 महीने के अंदर 32 लाख रुपये आए, ये कहां से आए हैं।

Explore our articles