मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई स्थित केईएम अस्पताल (doctor at KEM Hospital in Mumbai, Maharashtra) के एक डॉक्टर पर जानलेवा करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
केईएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन देसाई (KEM Hospital Medical Superintendent Dr. Mohan Desai) ने शुक्रवार को बताया कि “डॉक्टर को बुधवार को तीन बार चाकू मारा गया। घटना के तुरंत बाद उन्हें आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। आवश्यक उपचार दिया गया और बुधवार सुबह से निगरानी में रखा गया। अब खतरे से बाहर होने के कारण उन्हें गुरुवार को छुट्टी दे दी गई।”
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि घायल डॉक्टर के बयान के आधार पर गुरुवार को भोईवाड़ा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 115, 118(1), 3(5), 351(3) और 352 के तहत हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुँचाने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद विशेष टीमें गठित की गईं और हम एक दिन के भीतर आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकडऩे में कामयाब रहे।”
आरोपितों की पहचान फरीद, नबील और अलीशान के (Farid, Nabeel, and Alishan) रुप में की गई है। अब तक छानबीन में पता चला है कि मुख्य आरोपित फरीद की बहन भी केईएम अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रुप में कार्यरत हैं। आरोपित को शक था कि उसकी बहन के साथ घायल डॉक्टर का प्रेम संबंध है। इसी वजह से आरोपित ने पीडि़त डॉक्टर को डराने के लिए चाकू से जानलेवा हमला किया था। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।


