spot_img

Mumbai : आर माधवन की नई फिल्म ‘जीडीएन’ का धमाकेदार टीजर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) ‘रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट’ में नांबी नारायणन की जिंदगी को बड़े परदे पर उतारकर दर्शकों का दिल जीत चुके अभिनेता आर माधवन (Actor R. Madhavan) अब एक और प्रेरणादायक सफर बयां करने आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म ‘जीडीएन’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है। इस बार माधवन मशहूर भारतीय इंजीनियर और आविष्कारक जीडी नायडू (Indian engineer and inventor, G.D. Naidu) यानी गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू की भूमिका में दिखाई देंगे।

पहचान पाना हुआ मुश्किल

सिर्फ 43 सेकेंड के टीजर में माधवन के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई दे रही है। एक ऐसा अवतार, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। टीजर में जीडी नायडू को अपने शोध कार्य में डूबा हुआ, आविष्कारों की दुनिया में मग्न दिखाया गया है। वीडियो के साथ मेकर्स ने बेहद प्रभावी पंक्तिया लिखी हैं, जिनमें नायडू की दूरदर्शिता, महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प को सलाम किया गया है।

गौरतलब है कि जीडी नायडू (GD Naidu) को उनकी प्रतिभा और कल्पनाशीलता के कारण ‘भारत का एडिसन’ कहा जाता है। वे केवल एक इंजीनियर नहीं, बल्कि आविष्कारों के अनगिनत अध्यायों के लेखक थे। उनके बनाए उपकरणों और तकनीकों ने भारतीय उद्योग और विज्ञान को नई दिशा दी। माधवन द्वारा ऐसे महान व्यक्तित्व की कहानी दुनिया तक पहुंचना दर्शकों के लिए बेहद रोचक होगा।

फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार (directed by Krishnakumar Ramkumar) कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस परियोजना के निर्माता स्वयं आर माधवन और सरिता माधवन (R. Madhavan and Sarita Madhavan) हैं, जो दर्शाता है कि इस कहानी को रचनात्मक रूप से बेहद संजीदगी के साथ परदे पर उतारा जाने वाला है। ‘जीडीएन’ अगले साल 2026 की गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles