नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने बुधवार को चार राज्यों की 5 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इनमें एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है।
भाजपा ने चार राज्यों की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बुधवार को भाजपा महासचिव अरुण सिंह (BJP General Secretary Arun Singh) की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक भाजपा ने झारखंड की घाटशिला (ST) सुरक्षित सीट से बाबूलाल सोरेन, जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन और नगरोटा से देवयानी राणा (Devyani Rana) को उम्मीदवार बनाया है। जबकि ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से जय ढोलकिया और तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट से लंकाला दीपक रेड्डी (Lankala Deepak Reddy) को उम्मीदवार बनाया है।


