मुंबई : (Mumbai) अंबरनाथ में आईटीआई (ITI in Ambernath)के सामने बीती रात दोपहिया वाहन के स्पीड ब्रेकर से टकराने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की छानबीन अंबरनाथ पुलिस स्टेशन (Ambernath police station) की टीम कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात अंबरनाथ में आईटीआई के सामने एक दोपहिया वाहन स्पीडब्रेकर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे दोपहिया वाहन पर सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवकों की पहचान पवन हमकारे (23) और प्रणव बोरकले (17) के (Pawan Hamkare (23) and Pranav Borkale (17)) रुप में की गई है। दोनों युवक अंबरनाथ के मुरलीधर नगर के निवासी हैं।


