मुंबई : (Mumbai) धारावी के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता बाबू भाई का मंगलवार को सायन अस्पताल में निधन (Babu Bhai, a renowned social activist and Congress leader from Dharavi, passed away on Tuesday at Sion Hospital) हो गया। बाबू भाई ने अपनी पूरी जिंदगी समाज सेवा और लोगों की भलाई के लिए समर्पित की। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते रहे और उनकी मेहनत और निष्ठा के लिए उन्हें पूरे इलाके में सम्मान मिलता था।
बाबू भाई का राजनीति से (deep passion for politics) भी गहरा लगाव था और उन्होंने जीवनभर कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहते हुए समाज में बदलाव लाने का काम किया। उनके निधन की खबर से क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक व्याप्त है। मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता निजामुद्दीन राईन ने (Mumbai Congress spokesperson Nizamuddin Rain)कहा कि बाबू भाई हमेशा लोगों के दिलों में यादगार रहेंगे। सभी से अपील है कि वे उनके लिए दुआ करें और ईश्वर उनके परिवार को यह कठिन समय सहन करने की शक्ति दें।
बाबू भाई का जाना धारावी और मुंबई कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।


