spot_img

Indore : इंदौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह आज से

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित होंगे संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय और पार्श्व गायक सोनू निगम
इंदौर : (Indore)
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय (27 एवं 28 सितम्बर) “राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान (National Lata Mangeshkar Samman) अलंकरण एवं संगीत संध्या की आज शुरुआत होने जा रही है। इंदौर के वीआईपी परस्पर नगर स्थित लता मंगेशकर सभागार आयोजित इस समारोह में पहले दिन स्थानीय कलाकारा प्रस्तुति देंगे। वहीं, मुख्य कार्यक्रम रविवार को होगा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे। समारोह में 28 सितंबर को वर्ष 2024 के लिए सुविख्यात संगीत निर्देशक शंकर-एहसान लॉय, मुम्बई एवं वर्ष 2025 के लिए सुप्रतिष्ठित पार्श्व गायक सोनू निगम, मुम्बई को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े (Indore Divisional Commissioner Dr. Sudam Khade) ने बताया कि समारोह का शुभारंभ आज शाम 7 बजे होगा। प्रथम दिवस “अमर लता हमारी लता… सुगम-संगीत संध्या” का आयोजन होगा, जिसमें प्रमुख कलाकार सृष्टि जगताप, निष्ठा कंडारा, शुभ्रा अग्निहोत्री, मानसी पाण्डे, साना जैन, गुरुषा दुबे, स्वरांश पाठक, कार्तिक जोशी, अपर्णा सेन, सनाया दहाले, मोना ठाकुर और हर्षद शेंवगांवकर द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर की जयंती पर मौके पर 28 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में मुख्य समारोह होगा। समारोह में वर्ष 2024 के लिए यह सम्मान प्रसिद्ध संगीत निर्देशक शंकर-एहसान-लॉय को प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में यह सम्मान प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को दिया जाएगा। राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह एक वर्ष संगीत निर्देशन एवं दूसरे वर्ष पार्श्व गायन के क्षेत्र में दिया जाता है। अलंकरण के उपरान्त संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें पार्श्व गायक अंकित तिवारी एवं उनके दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।

Explore our articles