spot_img

Mumbai : मुंबई में अग्निवीर की राइफल चुराने के फरार दो आरोपित तेलंगाना में गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के नेवीनगर में ड्यूटी पर तैनात अग्निवीर (Navy personnel) की राइफल चुराने के फरार दो आरोपितों को पुलिस ने तेलंगाना के आसिफाबाद जिले (Asifabad district of Telangana) में गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों को मुंबई लाने की प्रक्रिया शुरु की गई है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 6 सितंबर की रात को नौसेना की वर्दी पहने एक आरोपित नेवी नगर में घुस गया। उसने ड्यूटी पर तैनात एक अग्रिवीर से संपर्क किया और दावा किया कि वह उसे उसकी शिफ्ट से छुट्टी देने आया है। उस पर भरोसा करके ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने अपनी सर्विस इंसास राइफल (service INSAS rifle) और गोला-बारूद उसे सौंप दिया। फिर कुछ देर बाद आरोपित ने हथियार परिसर के बाहर फेंक दिए, जहां उसका भाई हथियार लेने के लिए इंतज़ार कर रहा था। इंसास राइफल और कारतूस हासिल करने के बाद दोनों तेलंगाना भाग गए।

मुंबई पुलिस ने त्वरित जांच और तकनीकी निगरानी के बाद उनका पता लगाया और तेलंगाना जाकर दोनों को मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए राकेश डबला और उमेश डबला (Rakesh Dabla and Umesh Dabla) को अब आगे की पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों ने नौसेना की वर्दी कैसे हासिल की और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी। अब तक की छानबीन में पता चला है कि दोनों आरोपितों में से एक अग्निवीर है।

Mumbai : मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में हुई अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी

मुंबई : (Mumbai) भारत रत्न और मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar, son of Bharat Ratna and renowned cricketer Sachin...

Explore our articles