spot_img

Mumbai : प्रेम प्रसाद एन. ने संभाला एएआई पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक का पदभार

मुंबई : (Mumbai) भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) (AAI) के पश्चिमी क्षेत्र को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रेम प्रसाद एन. (Prem Prasad N.) ने बुधवार को मुंबई में क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (Regional Executive Director) (RED) का पदभार ग्रहण किया।

विमानन क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले प्रसाद ने 1994 में दिल्ली हवाई अड्डे से एएआई में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और प्रचालन में एमबीए की डिग्री हासिल की है। अपने लंबे कार्यकाल में वे महाप्रबंधक (Projects) और महाप्रबंधक (Engineering-Planning) जैसे कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चेन्नई, त्रिची, तूतीकोरिन, लेह, कन्नूर और मैंगलोर हवाई अड्डों पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नेतृत्व किया, जिनसे हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण और क्षमता विस्तार को नई दिशा मिली।

पश्चिमी क्षेत्र (Western Region) का कार्यभार संभालने से पहले प्रसाद एएआई के कॉर्पोरेट मुख्यालय, नई दिल्ली में महाप्रबंधक (AAI’s Corporate Headquarters, New Delhi) (Engineering) के पद पर कार्यरत थे। एएआई को विश्वास है कि अपने अनुभव और नेतृत्व कौशल के बल पर प्रेम प्रसाद एन. पश्चिमी क्षेत्र में परिचालन उत्कृष्टता और बुनियादी ढांचे के विकास को और मजबूत बनाएंगे।

Patna : IG एम. सुनील नायक को ट्रांजिट रिमांड से राहत

पटना : (Patna) पटना की सिविल अदालत (Patna Civil Court) ने सोमवार को बिहार होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक एम. सुनील कुमार नायक...

Explore our articles