spot_img

East Burdwan : पूर्व वर्दवान में पंडाल देखने निकले दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत

पूर्व बर्दवान : (East Burdwan) जिले के गलसी थाना क्षेत्र के बड़मुड़िया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (National Highway-19 in Badmudia area of ​​Galsi police station area)पर सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनके दो मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों के नाम जयदेव हेम्ब्रम (27) और महादेव हेम्ब्रम (22) (Jaidev Hembram (27) and Mahadev Hembram (22))। दोनों अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर गांगपुर इलाके में मनसा पूजा देखने जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रात में गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारों युवकों को रक्तरंजित हालत में पाया (four youths were found in a bloody condition on the national highway) गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जयदेव और महादेव को मृत घोषित कर दिया। उनके दो अन्य मित्रों को गंभीर स्थिति में बर्दवान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाइक को किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने टक्कर मारी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की पुष्टि और आरोपित वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कुछ सुराग मिल सके।

पुलिस ने यह भी बताया कि बाइक पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था और एक ही बाइक पर चार लोगों का सवार होना सुरक्षित यातायात नियमों का खुला उल्लंघन है। प्रशासन के द्वारा बार-बार जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग अब भी सड़क सुरक्षा नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ क्लीन मैक्स एनवायरो का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) कमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रीन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड का...

Explore our articles