spot_img
Home Bhopal Bhopal : राजधानी में लहूलुहान हालात में घर में मिला युवती का...

Bhopal : राजधानी में लहूलुहान हालात में घर में मिला युवती का शव, अगले महीने हाेने वाली थी शादी

0
281

भोपाल : (Bhopal) मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक (Bhopal, the capital of Madhya Pradesh) दर्दनाक घटना सामने आयी है। एक 19 साल की युवती का शव उसी के ही घर में लहूलुहान हालात में मिला है। युवती का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है। बताया जा रहा है कि युवती की अगले महीने अक्‍टूबर में शादी होने वाली थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्‍टमार्टम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना टीटी नगर की (TT Nagar) है। यहां रहने वाली युवती रोशनी की जून में कोहेफिजा इलाके के (young man living in Kohefija area) रहने वाले एक युवक से सगाई हुई थी। अक्टूबर में उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही थीं। लेकिन इसी बीच, परिजन ने मंगलवार सुबह युवती को मृत हालात में उसके कमरे में देखा और पुलिस को सूचना दी। युवती के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं।

टीआई गौरव सिंह (TI Gaurav Singh) ने बताया कि मौके से कोई धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि रोशनी के पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं।