spot_img

Mumbai : मेना मसूद ने एमिली शाह से रचाई शादी

मुंबई : (Mumbai) हॉलीवुड फिल्म ‘अलादीन’ के अभिनेता मेना मसूद (Hollywood film ‘Aladdin’ actor Mena Masood tied the knot with his girlfriend and actress Emily Shah) ने अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री एमिली शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी काफी निजी और गुपचुप तरीके से हुई (marriage was very private and secret) थी। इस साल जुलाई में इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इटली के खूबसूरत शहर टस्कनी (in the beautiful city of Tuscany, Italy) में शादी की। खास बात यह रही कि इस शादी में हिंदी और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शादी की यह जानकारी दोनों ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। मेना और एमिली ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया, जिसे उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्यार दे रहे हैं। वीडियो में शादी की सभी झलकियां, दोनों की खुशिया और उत्सव का माहौल साफ देखा जा सकता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एमिली शाह ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार लाल साड़ी पहनकर शादी की रस्में निभाईं, जबकि मेना मसूद ने शेरवानी पहनकर उनके साथ खड़े थे। इसके बाद, ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए दोनों ने सफेद रंग के पारंपरिक कपड़े पहने और वहां की प्रथाओं के अनुसार विवाह हुआ। इस तरह दोनों ने अपनी दो संस्कृतियों का समन्वय करते हुए अपने खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

पोस्ट के कैप्शन में मेना और एमिली ने लिखा, “हमारे सपनों की शादी।” (“The wedding of our dreams.”)यह कैप्शन उनके फैंस के बीच उत्साह और खुशी का कारण बन गया है।

गौरतलब है कि मेना मसूद और एमिली शाह ने साल 2023 में (engaged in the year 2023) सगाई की थी। इस शादी ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस दोनों को ढेर सारा प्यार और बधाई संदेश भेज रहे हैं। टस्कनी की खूबसूरती, दोनों की मुस्कान और शादी के रिवाजों का मेल इस वीडियो को बेहद खास और यादगार बना देता है।

Explore our articles