spot_img

Colombo (Sri Lanka) : श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे जमानत पर रिहा

कोलंबो (श्रीलंका) : (Colombo (Sri Lanka))भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार देश के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Former President of the country Ranil Wickremesinghe) को आज दोपहर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपिली लंकापुरा ने उन्हें जमानत (Colombo Fort Magistrate Niluppili Lankapura granted him bail) प्रदान की। अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। पुलिस ने आज उनकी अदालत में पेशी होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया।

डेली मिरर अखबार (Daily Mirror newspaper) के अनुसार पुलिस ने अदालत की ओर जाने वाले तीन प्रमुख रास्तों पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी। आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने 22 अगस्त को चार घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को गिरफ्तार किया था। वे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों पर बयान दर्ज कराने के लिए एजेंसी के दफ्तर पहुंचे थे। यह मामला सितंबर, 2023 में उनकी पत्नी प्रो. मैत्री विक्रमसिंघे (his wife Prof. Maithri Wickremesinghe) के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय (University of Wolverhampton) के स्नातक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन की उनकी यात्रा से संबंधित है। वह श्रीलंका के इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

आपराधिक जांच विभाग (Criminal Investigation Department) के अधिकारियों का दावा है कि यात्रा और सुरक्षा खर्चों के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया गया। पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि उनकी पत्नी ने अपना खर्च खुद वहन किया और किसी भी सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं किया इससे पहले सीआईडी ​​ने उनकी पूर्व निजी सचिव सैंड्रा परेरा और पूर्व राष्ट्रपति सचिव समन एकनायके के बयान दर्ज किए थे। विक्रमसिंघे ने गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद जुलाई, 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था। सितंबर, 2024 में वह चुनाव हार गए।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक भ्रष्टाचार संबंधी एनसीईआरटी की किताब पर लगाई रोक

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (National Council of Educational Research and Training)...

Explore our articles