spot_img

Chandigarh : नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने विधानसभा में ली शपथ

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब के लुधियाना उपचुनाव में विजयी आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव अरोड़ा (Aam Aadmi Party MLA Sanjeev Arora) ने पंजाब विधानसभा की सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू को 10,637 वोट से हराया था।

शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां (Speaker Kultar Singh Sandhwan) ने नवनिवार्चित संजीव अराेड़ा काे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद विधायक संजीव अरोड़ा ने स्पीकर संधवा, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा और मनीष सिसोदिया से हाथ मिलाकर अभिवादन किया। उपचुनाव में प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Aam Aadmi Party supremo Arvind Kejriwal) ने संजीव अरोड़ा के जीतने पर उन्हें कैबिनेट में जगह देने की घाेषणा की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार का ऐलान कर चुके हैं। अगले सप्ताह पंजाब में नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। पंजाब में एकमात्र रिक्त लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट के 19 जून को मतदान हुआ था।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles