spot_img

Palwal : पलवल में महिला की फोटो खींचने पर विवाद, 15 के खिलाफ केस दर्ज

पलवल : (Palwal) दहलाका गांव (Dahlaka village) में महिला की फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। फोटो खींचने का विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने दो भाइयों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुभाष कॉलोनी, आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी सोनू (Sonu, a resident of Subhash Colony, Adarsh ​​Nagar Ballabhgarh) को उसके चचेरे भाई अमित ने जानकारी दी कि गांव दहलाका में एक व्यक्ति, रविंद्र, छत से उनके घर की महिला की फोटो खींच रहा है। सोनू ने रविंद्र को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने धमकी दे दी। बात करने के लिए सोनू अपने भाई राहुल, पिंटू और रिश्तेदार मुकुल तथा गौरव के साथ रविंद्र के घर पहुंचा। वहां वह रविंद्र के भाई दयाकिशन से बात कर ही रहे थे कि तभी रविंद्र, रणजीत, अरुण, हर्ष, बिजेंद्र समेत करीब 15 लोग लाठी-डंडों और लोहे की रॉड लेकर वहां आ धमके और हमला कर दिया।

हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य लोग किसी तरह मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की भीड़ जमा होते देख आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल सोनू और पिंटू को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गदपुरी थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।

Explore our articles