spot_img

New Delhi : मुंबई में प्राक्कलन समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन 23 जून को, ओम बिरला करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : (New Delhi) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) 23 जून, 2025 को मुंबई में संसद और राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के विधायी निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन संसद की प्राक्कलन समिति की 75वीं वर्षगांठ (75th anniversary) के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शंकर शिंदे, विधान सभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, तथा संसद की प्राक्कलन समिति के सभापति डॉ. संजय जायसवाल शामिल होंगे। स्वागत भाषण श्री अर्जुन पंडितराव खोतकर देंगे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीलम गोरहे करेंगी।

सम्मेलन का मुख्य विषय है: ‘प्रशासन में दक्षता और मितव्ययिता सुनिश्चित करने के लिए बजट प्राक्कलनों की प्रभावी निगरानी एवं समीक्षा में प्राक्कलन समिति की भूमिका’। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।

समापन भाषण महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (Maharashtra Governor C.P. Radhakrishnan) 24 जून, 2025 को देंगे, जिसमें लोक सभा अध्यक्ष, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश और अन्य प्रमुख नेता भी संबोधित करेंगे। समारोह में महाराष्ट्र विधान सभा के उपाध्यक्ष अण्णा दादू बनसोडे धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles