spot_img

Gaurela Pendra Marwahi : एनीमिया मुक्त जिला बनाने रक्त शक्ति महाअभियान चलानेे के न‍िर्देश

गौरेला पेंड्रा मरवाही :(Gaurela Pendra Marwahi) जिले को एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए आगामी 26 जून को जिले में रक्त शक्ति महाअभियान चलेगा। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी (Collector Leena Kamlesh Mandavi) ने सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए रूप-रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अभियान का उद्देश्य 13 से 45 वर्ष आयु वर्ग की लक्षित 56 हजार महिलाओं की एक साथ हीमोग्लोबिन (haemoglobin) (HB) जांच किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी 163 पंचायतों एवं बड़े स्कूलों में मेडिकल जांच टीम बैठेगी। रक्त शक्ति महाअभियान को सफल बनाने के लिए चुनाव की तर्ज पर सभी विभागों का समन्वय और ग्राम स्तर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, पटवारी, सचिव, आवास मित्र आदि मैदानी अमले की सेवाएं ली जाएगी। बड़ी संख्या में महिलाओं की एनीमिया जांच के लिए दूसरे जिलों के स्वास्थ्य अमले से भी सहयोग लिया जा रहा है।

Explore our articles