spot_img

Washington : अमेरिका ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, ट्रंप ने कहा-ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए

वॉशिंगटन : (Washington) इजराइल और ईरान सैन्य संघर्ष में अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट फोर्डो, नतांज और एस्फहान पर हमला कर उसे तबाह करने का दावा किया है। यह हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने इस सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पोस्ट में ईरान के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी सैन्य अभियान (US military operation) की जानकारी देते हुए लिखा कि अमेरिका ने ईरान के जिन तीन न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया है वो फोर्डो, नतांज और एस्फहान (Fordo, Natanz and Esfahan) में हैं। ट्रंप ने लिखा, `हमने इन साइट्स पर एक साथ कई बम गिराए हैं। हमारे सभी लड़ाकू विमान सुरक्षित रूप से अमेरिका लौट आए हैं। मैं अमेरिका के जाबाजों को बधाई देता हूं। दुनिया में ऐसी दूसरी कोई सेना नहीं है जो यह कर सके।’

ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों (nuclear sites) को निशाना बनाकर चलाए गए सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने बहुत कोशिश की कि ऐसा कदम न उठाना पड़े, लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं था और अब ईरान को शांति के रास्ते पर लौटना चाहिए। ईरान के पास अब भी शांति के रास्ते पर लौटने का समय है, उसे यह युद्ध खक्त करना होगा। अगर ईरान ने पलटवार किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं। हम ईरान के परमाणु संंयंत्रों (nuclear plants) को पूरी तरह नष्ट कर देंगे।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles