spot_img

Kathmandu : उत्तराखंड में बंधक बनाए 35 नेपाली नागरिकों को मुक्त कराया गया, आज होगी वापसी

काठमांडू : (Kathmandu) भारत के उत्तराखंड में कई दिनों से बंधक बना कर रखे गए 35 नेपाली नागरिकों को सकुशल रिहा कराया गया है। इन युवाओं को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया गया था। रविवार को इन युवकों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल (Nepal) वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड (Uttarakhand) के काशीपुर में स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर एक ही स्थान से 35 युवकों को मुक्त कराया गया। नई दिल्ली में नेपाली दूतावास (Nepali Embassy) ने कहा कि इन युवकों को बंदी बनाए जाने की सूचना के बाद मुक्त कराया गया। दूतावास ने गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस और किन इंडिया (Kin India) नामक संगठन की मदद से उन्हें बचाया। इन सभी को शनिवार को दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास लाया गया।

दूतावास ने कहा है कि उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने घटना से संबंधित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। दूतावास के उपप्रमुख डा. सुरेन्द्र थापा ने कहा कि इस मामले की उत्तराखंड पुलिस आगे की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों को उचित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को नेपाल भेजने की व्यवस्था की गई है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles