spot_img

Lucknow : लखनऊ पुलिस ने डॉक्टर के फ्लैट से पकड़ी दो विदेशी महिलाएं

लखनऊ : (Lucknow) देह व्यापार की सूचना पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस (Sushant Golf City Police) ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (Foreign Regional Registration Office) (एफआरआरओ) की टीम के साथ अहिमामऊ के ओमेक्स हजरतगंज की पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 527 में छापा मारा। यहां से दो विदेशी महिलाएं पकड़ी गई हैं। जिस फ्लैट में महिलाएं रह रही थी वो एक डॉक्टर का बताया जा रहा है और उसने उनकी पहचान छिपाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कर रखी थी। टीम महिलाओं काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सुशांत गोल्फ सिटी के थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह (in-charge Upendra Singh) ने शनिवार को बताया कि ओमेक्स न्यू हजरतगंज की पांचवी मंजिल के फ्लैट नंबर 527 से पकड़ी गई महिलाएं उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की हैं। वे दाे साल से यहां रह रही हैं और उनके पासपोर्ट और वीजा खो गए हैं। इसमें से एक महिला के खिलाफ उज्बेकिस्तान सरकार से लुक आउट नोटिस भी जारी हुआ है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें यहां पर उज्बेकिस्तान की महिला लोयोला लेकर आयी थी। लोयोला वहां से ​भागकर लखनऊ में अर्जुन नाम के लड़के के साथ रह रही थी। उसके जरिए ही वो दोनों विदेशी महिलाएं डॉक्टर विवेक गुप्ता के सम्पर्क में आयी थी। डॉक्टर ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी कर दी, ताकि उनकी पहचान छिप सके। इसके बाद बिना पहचान पत्र के दोनों महिलाएं फ्लैट में रहती थी। फिर दोनों यही पर स्पा सेंटर में नौकरी करने लगी। पुलिस टीम ने महिलाओं को हिरासत में लेकर लापता डॉक्टर और विदेशी महिला लोयला की तलाश शुरू कर दी है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles