New Delhi : सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

0
21

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को चार दिन के बाद आज सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई (Congress Parliamentary Party President Sonia Gandhi was discharged from Sir Ganga Ram Hospital today after four days) उन्हें पेट से संबंधित बीमारी के कारण 15 जून को भर्ती कराया गया था।डिस्चार्ज होने पर सोनिया गांधी को लेने उनके बेटे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अस्पताल पहुंचे थे। राहुल गांधी का आज जन्मदिन भी है। पार्टी नेताओं और शुभचिंतकों ने सोनिया गांधी के जल्द ठीक होने की कामना की है।डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को आराम करने की सलाह दी है। सर गंगा राम अस्पताल के अनुसार, सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें पेट में संक्रमण (due to stomach infection) के चलते यहां भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत में सुधार हुआ है। 78 वर्षीय सोनिया को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग (observation in the Gastroenterology Department)में निगरानी में रखा गया था। सोनिया को इस महीने दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इससे पहले 7 जून को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Indira Gandhi Medical College and Hospita) में उनका एमआरआई किया गया था।