spot_img

BHOPAL : विद्युत कंपनी डबरा संभाग के उप महाप्रबंधक शुभम कुमार निलंबित

ऊर्जा मंत्री तोमर ने लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के दिये थे निर्देश
भोपाल : (BHOPAL)
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ग्वालियर वृत्त अंतर्गत संचारण संधारण डबरा संभाग में विद्युत आपूर्ति सेवाओं के दौरान अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने एवं कार्य में लापरवाही बरतने के कारण डबरा विद्युत संभाग में पदस्थ उप महाप्रबंधक शुभम कुमार (Deputy General Manager Shubham Kumar) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय वृत्त कार्यालय श्योपुर नियत किया गया है। यह जानकारी गुरुवार को जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी।

गौरतलब है कि गत दिवस ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाह अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये थे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल (Vidyut Vitran Company Kshitij Singhal) ने सभी अमले को समझाइश दी है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें। प्रबंध संचालक सिंघल ने कहा है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कंपनी द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles