spot_img

Kaithal : कैथल में पनप रही अवैध कालोनी में चलाया पीला पंजा

कैथल : (Kaithal) जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान(Rohit Chauhan) ने बताया कि ढांड में दो एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में गुरुवार काे जिला प्रशासन के सहयोग से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान जिला योजनाकार रोहित चौहान व मार्केट कमेटी ढांड के सचिव देवेंद्र मोर बतौर डयूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कालोनी में पहुंचा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि कार्यालय के संज्ञान में ढांड में दो एकड़ में अवैध रूप से पनप रही कालोनी का मामला आया था।

परंतु भू-स्वामियों द्वारा ना तो मौके पर बनाए जा रहे निर्माण को रोका गया और न ही विभाग से किसी प्रकार की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। जिसके बाद टीम द्वारा बाउंड्रीवाल, दुकान, डीपीसी रोड नेटवर्क और सीवरेज नेटवर्क को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार द्वारा आम लोगों को आगाह किया गया कि प्लाट लेने से पहले डीटीपी कार्यालय से कालोनी की वैधता व अवैधता के बारे जरूर पता कर लें और अवैध कालोनी में प्लाट न खरीदें। उन्होंने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों व अवैध कालोनियों को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Explore our articles