spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे में तलाशी के दौरान जब्त किए गए १९ मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब में भेजा

मुंबई : (Mumbai) एटीएस टीम ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर सोमवार को ठाणे जिले के बोरीवली और पडघा में प्रतिबंधित संगठन सिमी के पूर्व पदाधिकारी रहे साकिब नाचन (former official Saqib Nachan) और अन्य संदिग्ध सदस्यों एवं समर्थकों के आवासों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम ने ठाणे भिवंडी शहर के पड़घा और बोरीवली गांव में छापेमारी के दौरान जब्त किए गए १९ मोबाइलों को जांच के लिए बुधवार को फोरेंसिक लैब में भेज दिया। छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए १२ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

एटीएस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एटीएस टीम ने बुधवार को ठाणे में प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (Students Islamic Movement of India) (SIMI) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन सहित २२ पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों के आवासों सोमवार को एक साथ तलाशी ली गई थी। मौके पर कट्टरपंथ से संबंधित कुछ आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेजों के अलावा एटीएस ने १९ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इन सभी फोन की जांच साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से की जा रही है ताकि उनमें मौजूद सामग्री का पता लगाया जा सके। चूंकि कुछ संदिग्धों द्वारा फोन डेटा को पहले ही डिलीट कर दिए जाने की आशंका है, इसलिए एटीएस अधिकारी इन सभी गैजेट्स को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजेंगे। इसके अलावा, एटीएस अधिकारी तलाशी के दौरान बरामद की गई सामग्री की भी जांच कर रहे हैं।

एटीएस सूत्रों ने बताया कि तलाशी के बाद मोबाइल हैंडसेट, तलवार, चाकू, संपत्ति के दस्तावेज, आतंकी गतिविधियों और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles