spot_img

Mumbai : आग लगने से कबाड़ के 6 गोदाम खाक

मुंबई : (Mumbai) ठाणे जिले के दिवा में खरदी रोड पर चौधरी कंपाउंड में बीती रात कबाड़ के गोदामों के समूह में अचानक आग लगने छह गोदाम जल कर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

ठाणे नगर निगम (Thane Municipal Corporation) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी के अनुसार चौधरी कंपाउंड स्थित कबाड़ के गोदाम में मंगलवार को देर रात अचानक लग गई थी। आग ने बहुत जल्द अन्य छह गोदामों को अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इस समय मौके पर कुलिंग का काम जारी है। यासीन तड़वी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन कर रही है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles