spot_img

Mumbai : एयरपोर्ट पर 51.1 करोड़ की कोकीन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (Air Intelligence Unit of Customs Department) की टीम ने मंगलवार को एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 52 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन बरामद हुई है। उसने यह कोकीन अपने शरीर के अलग-अलग हिस्से में छिपा रखी थी। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम टीम कर रही है।

कस्टम सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उनकी एयर इंटेलीजेंस यूनिट को विदेश से ड्रग सहित तस्कर के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर कस्टम टीम मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। जैसे ही संदिग्ध विदेशी एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो उसे पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली। उस शख्स ने कमरबंद (ortho waist belt) और पैर के सहारे (काफ सपोर्टर) में कुल 5194 ग्राम कोकीन छिपा रखी थी। सफेद पाउडर जैसे दिखने वाले इस पदार्थ की फील्ड टेस्टिंग की गई, जिसमें यह कोकीन साबित हुई। इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 51.94 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद कस्टम टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Explore our articles